Wednesday, May 20, 2026
Homeखबर स्तम्भ"समर्पित शिक्षक ही पाते हैं मुक़ाम" : एस के मिश्रा

“समर्पित शिक्षक ही पाते हैं मुक़ाम” : एस के मिश्रा

रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल राँची की वरिष्ठ शिक्षिका अनुराधा सिंह को एस.के. मिश्रा प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड ज़ोन-जे एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने डीएवी,बोकारो की  प्रधानाध्यापिका के पद नियुक्त होने पर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।

शिक्षिका अनुराधा सिंह ने डीएवी हेहल में चौदह वर्ष तक शैक्षणिक कार्य कर सेवा प्रदान की है। वे डीएवी हेहल में सीनियर सेकेंडरी के बच्चों को अर्थशास्त्र विषय पढ़ाती थीं तथा विद्यालय की प्राथमिक शाखा में प्रभारी के रूप में भी कार्यरत थीं। उनका चयन डीएवी प्रबन्धन समिति,नई दिल्ली के द्वारा प्रधानाध्यापिका के रूप में डीएवी पब्लिक स्कूल,सेक्टर-6,बोकारो,झारखण्ड में हुआ है।

श्री मिश्रा ने कहा कि समर्पित शिक्षक अपने मुक़ाम को प्राप्त करते हैं।मैं मैडम अनुराधा सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी कर्मण्यता,कार्यकुशलता से डीएवी,बोकारो को बुलंदियों तक पहुँचाएँगी तथा डीएवी के पदाधिकारियों ने जो विश्वास उन पर किया है, उस पर वे खरा उतरेंगी।मैं मैडम के उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रगति की कामना करता हूँ।

इस अवसर पर विद्यालय के चुनिंदा शिक्षकों ने भी मैडम अनुराधा सिंह के सम्बंध में विचार रखे और अपने-अपने अनुभव साझा किए।विद्यालय की तरफ़ से उन्हें स्मृति चिन्ह,शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।मैडम अनुराधा सिंह ने  सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे डीएवी हेहल के सेवानिवृत्त प्राचार्य एस आर मोदगिल,डॉ टी पी पति,एम के सिन्हा(एआरओ-ज़ोन-बी) एवं वर्तमान प्राचार्य एस के मिश्रा एवं साथी शिक्षकों से बहुत कुछ सीखने को मिला है।मैं सभी के प्रति अपना आभार प्रकट करती हूँ और विश्वास दिलाती हूँ कि मैं आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूँ।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ए के अमरेश,एन के दुबे,पी एस दास, डी पी चाँद, ज्योति श्रीवास्तव, रिमझिम रानी, मौसमी मजूमदार, अनुपमा रानी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular