Wednesday, March 25, 2026
Homeखबर स्तम्भबाउंड्री वाल निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट के पिलर गिरने से एक...

बाउंड्री वाल निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट के पिलर गिरने से एक की मौत

टंडवा : एनटीपीसी के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के दौरान सिमेंट का पिलर गिरने से नईपारम गांव निवासी बाल किशुन महतो की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनो ने मुआवजा की मांग को लेकर एनटीपीसी मुख्य गेट के समीप बैठ गये। स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास व कल्याणपुर मुखिया महेश मुंडा के प्रयास से मृतक के आश्रित पत्नी को सोलह लाख रुपये का मुआवजा कंपनी के ओर से दिया गया। जिसमे पचास हजार नगद तथा साढ़े सोलह लाख का दो अलग अलग चेक दिया गया। बताया गया कि मुआवजा मिलने के बाद मृतक के परिवार के ओर से किसी प्रकार का कोई प्राथमिकी दर्ज नही करने का समझौता हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी का बाउण्ड्रीवाल कार्य कर रहे राणा कंट्रक्शन मे मृतक बाल किशुन महतो दैनिक मजदुर के रूप मे कार्य करता था। शुक्रवार शाम को सिमेंट से बना पिलर को मृतक समेत अन्य मजदुर हाईड्रा के सहयोग से खड़ा किया था। अचानक कुछ देरी बाद पिलर बैठे मजदुर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था मे कंपनी के सहयोग से परिजन हजारीबाग ले गये। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे मे कर शनिवार को पोस्मार्टम करा कर परिजनो को सौंप दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular