Tuesday, September 29, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्य में 30 जून तक सक्रिय होगा मानूसन

राज्य में 30 जून तक सक्रिय होगा मानूसन

रांची : राज्य में 30 जून तक पूरे झारखंड में मॉनसून के बादल छाने और बारिश होने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है। वहीं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल होते हुए झारखंड व बिहार की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ हफ्ते से कमजोर पड़ा मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में हलचल होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के तेजी से बढ़ने के कारण अगले एक-दो दिन में झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो जायेगा। बारिश होने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में वज्रपात होने की आशंका जतायी है। इससे जानमाल की क्षति हो सकती है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गयी है। अभिषेक आनंद ने लोगों को बारिश के समय व बादल गरजने के समय खेतों में, पेड़ व बिजली खंभों के नीचे नहीं रहने का आग्रह किया है। वज्रपात व बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूरे राज्य में एक जुलाई तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular