Wednesday, May 20, 2026
Homeखबर स्तम्भअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा शनिवार को आयेंगे रांची

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा शनिवार को आयेंगे रांची

रांची : असम के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार, 29 जून को रांची आयेंगे।

मुख्यमंत्री सरमा का दिनभर सांगठनिक कार्यक्रम हैं। वह पार्टी के जनजाति समाज के प्रमुख नेता गण जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, दुमका से लोकसभा प्रत्याशी रहीं सीता सोरेन, चाईबासा की प्रत्याशी रहीं गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव के आवास पर जाकर मुलाकात करेंगे। वह प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठकों को भी संबोधित करेंगे। हिमंत बिस्वा सरमा देर शाम को रांची से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular