Wednesday, March 25, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार...

गिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया

गिरिडीह : प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से गिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड स्थित कार्यालय से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्ता डीसीर आरोपी में सनफराज अंसारी कमरुद्दीन अंसारी रंजीत कुमार मंडल और परमेश्वर कुमार मंडल शामिल है।

पुलिस ने 6 मोबाइल फोन 8 सिम कार्ड पासबुक पेटीएम पैन कार्ड समेत एक स्विफ्ट कार को भी बरामद किया है। बताया गया की एसपी को मिली सूचना के आधार पर आबिद खान, पुलिस उपाधीक्षक साइबर के नेतृत्व में टीम गठित कर साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया गया। इसके बाद चारों साइबर अपराधियों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार महतो पुनीत कुमार गौतम गुंजन कुमार संजय मुखियार घनश्याम बिरूवा मनोज कुमार आदि जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular