Wednesday, March 25, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर...

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर अमर कुमार बावरी ने अपनी प्रतिक्रिया वक्त की

रांची :जमीन घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बावरी ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि न्यायालय का आदेश का वे सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश से ही हेमंत सोरेन जेल गए थे और न्यायालय के आदेश से ही उन्हें जमानत मिली है। भारतीय जनता पार्टी न्यायालय के दोनों ही आदेशों का सम्मान करती है।अमर कुमार बावरी ने कहा कि दुख तब होता है जब विपक्ष के लोग जब जेल जाते हैं तब कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने या फिर भाजपा ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन जब  न्यायालय के आदेश से उन्हें जमानत मिलती है और वह बाहर आते हैं तब वह सत्यमेव जयते कहते और लिखते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular