Wednesday, March 25, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह : अंचल अधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया

गिरिडीह : अंचल अधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के बक्सीडीह मौजा में नदी के ज़मीन को बुधवार अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। इससे पहले कुल 26 लोगों को स्थान खाली करने का नोटिस दिया गया था। वही 20 वर्ष पहले दिलीप कुमार दास की मां ने धर्मेंद्र सिन्हा ,ललन सिन्हा और बबन सिन्हा जो तीनों भाई है उससे कम कीमत पर जमीन खरीदी थी। असल में यह जमीन नदी के अंतर्गत आता है। प्राकृतिक चीज होने के कारण जब इसकी सूचना अंचल कार्यालय गिरिडीह को मिली तो अंचल अधिकारी के निर्देश पर जमीन की नापी कराई गई। उक्त नापी में जमीन नदी का निकाला इसके बाद जमीन पर निवास कर रहे लोगों को खाली करने से संबंधित नोटिस दिया गया। खाली नहीं करने पर आज का तिथि दिया गया था। प्रशासन की टीम आज उक्त जमीन पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से कंपाउंड को तोड़कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। इस बाबत अंचल अधिकारी ने बताया कि नापी के बाद जमीन नदी का निकला और प्राकृतिक संपदा है इसी को देखते हुए अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। वही दिलीप कुमार दास ने बताया कि मेरी मां ने 20 वर्ष पहले इस जमीन को खरीदी थी। रेयती जमीन बताकर धर्मेंद्र सिन्हा और उनके अन्य दो भाइयों ने मेरी मां के पास बेच दिया। मेरी पत्नी के नाम से इंदिरा आवास आया उसका भी निर्माण हमने इसी जमीन पर किया। लेकिन कुछ भूमाफियाओं का नजर पड़ा और लिख पढ़ के दे दिया जिससे आज हम लोग घर विहीन हो गए। धर्मेंद्र सिंहा से बात करने पर केश करने की बात कह रहा है और हमलोग केश भी करेंगे। इन्होंने और उनकी मां ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हम लोग गरीब हैं किसी तरह गुजर बसर करते हैं हम लोगों को कही जमीन दिया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular