चतरा : प्रखंड क्षेत्र के बेलखोरी पंचायत के शालेय गांव में पशु चिकित्सालय एक ऐसा पशु स्वास्थ्य केंद्र है जहां हमेशा ताला बंद रहता है। यहां किसी तरह की चिकित्सा सुविधा का लाभ पशुओं, मवेशियों को नहीं मिलता है। जी हां हम बात कर रहे हैं पशु स्वास्थ्य केंद्र शालेय की। कर्मचारियों की उपस्थिति भी यहां नहीं रहती। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह अस्पताल लोगों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। मीडिया अवलोकन टीम इस अस्पताल का जायजा लेने पहुंची तो अस्पताल में ताला बंद मिला। ग्रामीणों से पूछने पर लोगों से पता चला कि आसपास गांव के लोग पशु अस्पताल में पहुंचते है तो वहां ताला बंद रहता है। पशु बीमारी से परेशान रहने पर घर वाले आनन-फानन में झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर होते हैं।