रांची : वरीय अधिवक्ता सृष्टि रंजन महतो ने बताया कि जुडिशियल मैजिस्टेड फर्स्ट क्लास अभिसेख श्रीवास्तव कोर्ट से खतियान आंदोलनकारी सह जेबीकेएसएस केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ महतो को मिला अग्रिम जमानत ।
साथ ही अधिवक्ता ने बताया कि 21 फरवरी 2024 को 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर खेलगांव चौक से बूटी मोड़ होते हुए मेडिका हॉस्पिटल मैदान रैली किया गया था जिसमें अत्यधिक भिड़ होने के वजह से रांची का ट्रैफिक का ट्रेफिक तहस नहस हो गया था, उसी दिन बड़गाई सीओ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था।
छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो निरंतर जेपीएससी, जेएसएससी में हो रही गड़बड़ी के खिलाफ तथा खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर निरंतर आंदोलन करते हैं। 60-40 नाय चलतो के अगुवा देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास घेराव, विधान सभा महाघेराव, कई बार झारखंड बंद, कई बार ट्विटर कैंपेन को ऐतिहासिक सफल बनाया जा चुका है। बताते चलने के लोकसभा चुनाव के दौरान पिछले 17 दिनों तक न्यायिक हिरासत होटवार में रहा है।
