हजारीबाग : हजारीबाग पेपर लीक के मामले में दिल्ली से सीबीआई टीम पहुंची हजारीबाग ओएसिस स्कूल. कई बिंदुओं पर किया जा रहा है जांच.
विगत 21 जून 2024 को NEET (UG) पेपर लीक मामले की जांच टीम EOU हजारीबाग पहुंची एवं बताया कि 5 मई 2024 को आयोजित NEET प्रश्न पत्र का एक बुकलेट की कॉपी बिहार के पटना शहर में अधजली अवस्था में मिली. इसकी जांच हेतु EOU की टीम हजारीबाग आई है. तब मैं और मेरी टीम ने EOU जांच दल को जांच पड़ताल में पूरी तरह हर संभव सहयोग किया. जांच के क्रम में वे जांच दल के साथ एसबीआई बैंक भी गए जो NEET पेपर का कस्टोडियन था.
