Ranchi : रविवार को सिल्ली विधान राहे प्रखण्ड अंतर्गत बी नावाडीह पंचायत कोटांगदाग ग्राम में निर्माणधीन उप स्वास्थ्य केंद्र में गड़बड़ी निर्माण कार्य का शिकायत पाने पर तत्काल कार्य स्थल पर जेबीकेएसएस केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने पहुंचा निरीक्षण किया तो पाया कि छत का ढलाई अधूरा है तथा छजा गिरा हुआ है।
निरीक्षण के उपरांत कार्य का क्वालिटी का जानकारी मिस्त्री, लेबर ,मुंशी, ठिकेदार से लिया तत्पश्चात विभागीय इंजीनियर से बात कर क्वालिटी कंट्रोल टेस्ट रिपोर्ट और एग्रीमेंट पेपर लेकर ग्रामीण के साथ बैठक कर एग्रीमेंट के अनुरूप काम करने को कहा। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जनता का टैक्स का पैसा से बना सार्वजनिक भवन निर्माण में गड़बड़ी बर्दास्त नहीं किया जायेगा, गड़बड़ी का जांच कर दोषीदार को करवाई किया जाय अन्यथा आंदोलन के बाध्य होंगे जिसका जवाब देही विभाग की होगी।
