Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भमादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया

मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया

गिरिडीह : नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर नगर निगम की ओर से रविवार को शहरी क्षेत्र के टॉवर चौक पर मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर बस स्टैंड रोड स्थित नगर निगम कार्यालय से टॉवर चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर और रैली निकालकर नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता के लिए पंपलेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार हंसदा ने किया। इन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को लेकर हम लोगों द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा है।

बताया गया कि नशा का सेवन लोगों के लिए एक श्राप है और सेहत के लिए हानिकारक है। इसलिए लोगों से अपील है कि नशा का सेवन न करें। मौके पर नगर प्रबंधक सुमित कुमार घोष ,सिटी मैनेजर श्याम किशोर महतो , पप्पू सिन्हा ,सुभाष शर्मा, धीरेंन शर्मा ,राजेश कुमार, शंभू सिंह,सामुदायिक संगठनकर्ता सामुदायिक संसाधन सेविका और स्वयं सहायता समूह के सदस्य के साथ नगर निगम के कर्मी व अन्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular