Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भजमीन कारोबारी कमलेश के खिलाफ कांके थाने में एफआईआर दर्ज

जमीन कारोबारी कमलेश के खिलाफ कांके थाने में एफआईआर दर्ज

रांची : जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के खिलाफ कांके थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने इस बात की पुष्टि शनिवार को की है। यह कार्रवाई ईडी के कहने पर की गयी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के कांके रोड चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-603 (सी) में छापेमारी की थी। ईडी को इस छापेमारी में एक करोड़ रुपये नकदी, जमीन के कारोबार से संबंधित दस्तावेज और राइफल के 100 कारतूस मिले थे।

बरामद कारतूस को ईडी ने कांके थाना को सुपुर्द कर दिया था और मामले में केस दर्ज करने को कहा था। इसी को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। हालांकि, जमीन कारोबारी कमलेश ईडी के हाथ नहीं लगा। फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने उसे कई बार समन जारी किया था। वह काफी दिनों तक ईडी से समय मांगता रहा और बाद में फरार हो गया। ईडी के अधिकारी कमलेश की तलाश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular