Tuesday, September 22, 2026
Homeखबर स्तम्भडीएवी हेहल के प्राचार्य ने बच्चों-शिक्षकों के साथ किया योग

डीएवी हेहल के प्राचार्य ने बच्चों-शिक्षकों के साथ किया योग

रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में दसवाँ ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ “स्वयं और समाज के लिए योग” की थीम पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य एस के मिश्रा ने बच्चों एवं शिक्षकों के साथ  सूर्यनमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन,वज्रासन, पश्चिमोत्तासन एवं शवासन आदि का अभ्यास किया।

श्री मिश्रा ने योग का अर्थ बताते हुए कहा कि यह शरीर पाँच तत्वों से मिलकर बना है। हमें इसे स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए वेदोनुकूल जीवन ‘संगच्छध्वं संवदध्वं’ के अनुरूप जीना चाहिए।क्योंकि ‘योग’ कम्युनिटी,इम्युनिटी और यूनिटी सबके लिए अच्छा साधन है।

योगदिवस पर विद्यालय के संगीत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा ख़ास भक्तिमय भजन-योग की महिमा अंनत है,योग ही सदा सत्य है। प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक संजय मण्डल, एस एम अज़ीम,प्रोलोय कर्माकर एवं अमरनाथ तिवारी की महति भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular