लोहरदगा : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों व अन्य विभागों की प्रगति से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में सर्वप्रथम मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें योजनाओं में अनुसूचित जनजाति की भागीदारी से संबंधित चर्चा की गई।
वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना में खेल मैदान को सुदूरवर्ती गांवों में भी चिन्हित कर स्वीकृत किये जाने का निर्देश दिया। बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना में योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई और निर्देश दिये गये। अबुआ आवास योजना की समीक्षा में लाभुकों के आवास के साथ एक शौचालय की योजना भी जोड़े जाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ऐसे लाभुकों को शौचालय की सुविधा दी जाएगी और लाभुकों को आच्छादित कर लिया जाएगा।
