Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भदूसरी बार सांसद बनने पर चंद्र प्रकाश चौधरी का आभार सह पदयात्रा...

दूसरी बार सांसद बनने पर चंद्र प्रकाश चौधरी का आभार सह पदयात्रा कार्यक्रम, पदयात्रा में शामिल हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

गिरिडीह : दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने पर चंद्र प्रकाश चौधरी का आभार सह पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल हुए। पदयात्रा विमेंस कॉलेज रोड से निकलकर झंडा मैदान , टावर चौक, बरगंडा , मकतपुर कालीबाड़ी चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंची। कार्यक्रम में काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सुदेश महतो ने लोगों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी को  गिरिडीह की जनता ने दोबारा सांसद बनने का काम किया है। श्री चौधरी जनता की आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खडा उतरने का प्रयास करेंगे। कहां की आने वाले दिनों में गिरिडीह लोकसभा में विकास की गंगोत्री बहाने का काम किया जाएगा। मौके पर गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, दिनेश यादव , गोमिया विधायक लंबोदर महतो,प्रोफेसर विनीता कुमारी, आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, प्रकाश सेठ, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, विभाकर पाण्डे, कंपू यादव, संजय सिंह, विनय सिंह, शालनि वेशीखियर, प्रियंका कुमारी, पूनम देवी,कामेश्वर पासवान, संजय साहू, मनोज शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular