Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भशिलापट्ट को तोड़ने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची...

शिलापट्ट को तोड़ने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड के कार्यालय का घेराव किया

रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर के समीप 15 जून को राज्यमंत्री सांसद दीपक प्रकाश के साथ विधायक नवीन जायसवाल ने सांसद निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। इसके शिलापट्ट को आवास बोर्ड ने मंगलवार को तोड़ दिया. इसके विरोध में भाजपाइयों ने आवास बोर्ड के कार्यालय में तालाबंदी कर दी|

शिलापट्ट को तोड़ने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा में रांची स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड के कार्यालय का घेराव किया व तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की| इस दौरान बोर्ड के एमडी का पुतला फूंका| मौके पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे| बता दें कि सांसद दीपक प्रकाश और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने हरमू क्षेत्र में शिव शक्ति मंदिर के परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण का शिलान्यास पिछले दिनों किया था।

बिना किसी सूचना के झारखंड आवास बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा शिलापट्ट को तोड़ दिया गया। मंदिर में पूजा करने आयी महिलाओं ने जब तोड़फोड़ का विरोध किया, तो हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों ने महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। गाली-गलौज भी की। आक्रोश को देखते हुए कर्मचारी अपना जेसीबी लेकर लौट गये। इसका नेतृत्व कर रहे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि आवास बोर्ड को कार्रवाई से पहले इसके लिए जनप्रतिनिधि को सूचना दिया जाना था| आवास बोर्ड के एमडी की मनमानी काफी बढ़ गई है| जनप्रतिनिधि के शिलापट्ट को तोड़ना जनप्रतिनिधियों का अपमान करना है| अगर वे आगे से नहीं सुधरते है तो उन्हें कार्यालय में नहीं घुसने दिया जायेगा|

RELATED ARTICLES

Most Popular