गिरिडीह : जीपीएल 4 के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को नया परिषद भवन में आयोजनकर्ता आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में क्रिकेट से जुड़े सभी पदाधिकारी टीम के लीडर कप्तान और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बताया गया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बैठक के दौरान गिरिडीह प्रीमियर लीग चतुर्थ संस्करण कैसे सुचारू रूप से और सौहार्द माहौल में संपन्न हो इसको लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। उपस्थित कई पूर्व खिलाड़ी एवं अधिकारी ने अपना मत रखा और पिछले साल के जीपीएल 3 में जो कमियां पाई गई उन बातों को रखते हुए उसे इस बार के प्रतियोगिता में सुधार की बात कही गई। इस बाबत गुड्डू यादव ने बताया कि प्रत्येक साल हम लोगों के द्वारा जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इस बार हम लोगों का चौथा संस्करण है इसी को लेकर आज बैठक हुआ और शांत माहौल में संपन्न हो इसको लेकर चर्चा की गई। भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने कहा कि इस बार के जीपीएल 4 में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। मिथुन चंद्रवंशी अमित पांडे आलोक रंजन मंतोष श्रीवास्तव इरशाद अंसारी समस अंसारी अमित कुमार साव रवि राज सहित क्रिकेट से जुड़े प्रेमी उपस्थित थे।