Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भविधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रेस वार्ता कर जिले को मिली तीन...

विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रेस वार्ता कर जिले को मिली तीन बड़ी सौगात की जानकारी दी

गिरिडीह : सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर गिरिडीह जिला को मिली तीन बड़ी सौगात की जानकारी दी। इन्होंने बताया कि राज्य सरकार के तीन महती योजना गिरीडीह के लिए स्वीकृत हो चुका है। डीपीआर बन रहा है एक-दो महीने के अंदर यह धरातल पर उतर जाएगा। इन्होंने बताया कि झरियागादी लोगों की 20 से 25 वर्षों से मांग थी कि ROB बने। लोगों को गिरिडीह आने-जाने में कठिनाई होती थी। हमने इस विषय को गंभीरता से राज्य सरकार के समक्ष रखा।

राज्य सरकार ने गिरिडीह रेलवे स्टेशन से झरियागादी रोड तक 718 मीटर ROB की स्वीकृति दे दी है। इन्होंने दूसरा बताया कि गिरिडीह बाईपास निर्माण गिरिडीह डुमरी रोड के जोड़ापहाड़ी के पास से जमुआ को क्रॉस करते हुए बेंगाबाद के महुआर तक नेशनल हाईवे केंद्र सरकार के द्वारा 24 किलोमीटर का बाईपास पास हुआ। लेकिन कुछ हिस्सा इस नेशनल हाईवे से जुड़ने से वंचित रह गया था।

जिसको राज्य सरकार को बताया गया। अब डुमरी के बनियाडीह कोलवरी चुंजका गादी श्रीरामपुर चतरो से खंडोली डैम तक और फिर यहां से बेंगाबाद महुआर निकलेगी। इसमें लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। वहीं तीसरा महती योजना बताते हुए विधायक ने कहा कि गोली टूरिस्ट सर्किट को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है।

विधायक श्री सोनू ने कहा कि हमने उपासना सर्किट के नाम से इसका प्रस्ताव रखा था। यह योजना रांची के ओरमांझी से गोला छीनमस्तिका रजरप्पा से डुमरी मधुबन पारसनाथ होते हुए बूढ़े , देवघर को मिलाएगी। कहां की इसके निर्माण हो जाने से गिरिडीह की दूरी मात्र 150 किलोमीटर हो जाएगी और लोगों को रांची और रांची क्षेत्र के लोगों को बाबा नगरी आने जाने में सुविधा होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular