Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भडीसी ने किया आधा दर्जन सीओ को शोकॉज

डीसी ने किया आधा दर्जन सीओ को शोकॉज

हजारीबाग : डीसी नैसी सहाय ने सर्वाधिक पेंडिंग और रिजेक्ट करने वाले 6 अंचल अधिकारियों को शोकॉज किया है और दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है. जिसे शोकॉउज किया गया है उनमें बड़कागांव, सदर, बरही, कटकमदाग, बरकट्ठा और पदमा के अंचलाधिकारी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री की बैठक में सख्ती से कहा गया है की म्यूटेशन 90 दिनों से अधिक तक पेंडिंग नहीं हो. इसके बाद भी हजारीबाग के 16 अंचल में म्यूटेशन के लिए आए आवेदन और उसका रिजेक्शन का आंकड़ा चौंकाने वाला है. 12 जून तक जिले के 16 अंचल में कुल 199162 आवेदन पड़े है. जिसमें 90645 आवेदन पर विचार करते हुए म्यूटेशन का कार्य पूर्ण किया गया. जबकि 6298 म्यूटेशन पेंडिंग में डाल दिए गए. इनमें 972 वैसे म्यूटेशन का आवेदन है जो 30 दिन का समय अवधि पार कर चुके हैं. जबकि 74 आवेदन 90 दिन के समय अवधि को भी पार कर चुके हैं और यह आवेदन पेंडिंग पड़े हुए हैं. पूरे जिले के सभी अंचलों में कुल 102238 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं. यह आंकड़ा सवाल खड़ा करता है कि आखिर म्यूटेशन के लिए दिए गए आवेदन में इतने आवेदन रिजेक्ट कैसे कर दिए गए.

हजारीबाग जिले की डीसी नैसी सहाय ने सर्वाधिक पेंडिंग और रिजेक्ट करने वाले 6 अंचल अधिकारियों को शोकॉज किया है और दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है. जिसे शोकॉउज किया गया है उनमें बड़कागांव, सदर, बरही, कटकमदाग, बरकट्ठा और पदमा के अंचलाधिकारी शामिल हैं.

बड़कागांव

30 दिन से अधिक 69 आवेदन पेंडिंग पड़े हुए हैं. जबकि 90 दिनों से अधिक 303 लंबित हैं. यहां 668 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए. अस्वीकृत मामले 47.12 फीसदी और दाखिल खारिज 45.59 फीसदी है.

सदर अंचल

32102 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं. 30 दिनों से अधिक का 13 और 90 दिनों से अधिक का चार आवेदन लंबित पड़े हुए हैं. अस्वीकृत 45.89 फीसदी है.

बरही अंचल

6997 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं. 30 दिन से अधिक का 12 और 90 दिनों से अधिक का दो आवेदन लंबित पड़े हुए.

कटकमदाग अंचल

में 17674 आवेदन अस्वीकृत किए गए है. जबकि 30 दिन से अधिक 49 और 90 दिनों से अधिक का एक आवेदन लंबित पड़ा हुआ है. अस्वीकृति 56.66 फीसदी है.

बरकट्ठा अंचल

5795 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं. 30 दिन से अधिक 485 और 90 दिनों से अधिक 236 आवेदन लंबित हैं. यहां अस्वीकृति का 36.61 फीसदी है.

पदमा अंचल

2452 आवेदन अस्वीकृत किए गए जबकि 30 दिन से अधिक 14 और 90 दिनों से अधिक पांच आवेदन लंबित पड़े हुए हैं. यहां अस्वीकृति का 40.76 फीसदी है.

 

डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि म्यूटेशन का मामला काफी दिनों से पेंडिंग है. जिला प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द सारे मामलों का निपटारा हो. सरकार की तरफ से भी निर्देश है कि म्यूटेशन पेंडिंग न हो

RELATED ARTICLES

Most Popular