Thursday, January 29, 2026
Homeखेल जगतबकरीद पर नमाज अदा कर अमन चैन की मांगी दुआ

बकरीद पर नमाज अदा कर अमन चैन की मांगी दुआ

लातेहार/मनिका : ईद उल अजहा बकरीद का त्यौहार मनिका प्रखंड के विभिन्न जगहों परम्परानुसार उल्लास व उमंग के बीच मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बकरीद की नमाज के दौरान लोगों ने अमन चैन व मूलक की तरक्की का दुआ मांगी।

प्रखंड क्षेत्र की मस्जिद में सुबह से ही चहल-पहल थी। लोग नए कपड़े पहन, इत्र लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद पर्व की बधाई दी। जगह-जगह बकरे की कुर्बानी दी गई। इस दौरान बकरीद की त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपर्क करने के लिए गांवों व कस्बों में विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस नजर आये।

शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, थाना इंस्पेक्टर हरेंद्र प्रसाद चौधरी, यहां बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने पर मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मनिका प्रखंड क्षेत्रों में मुसलमान भाइयों संतोष व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया और बकरीद पर्व की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular