Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भसुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित तीन की...

सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत

चित्तौड़गढ़ : जिले के निम्बाहेडा में रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात को सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित तीन जनों की मौत हो गई। जीआरपी थाने से मिली जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन के करीब हनुमानजी मंदिर के पास रेलवे पटरी क्रॉस करते हुए एक दंपति, उसकी एक रिश्तेदार की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार निंबाहेड़ा निवासी मोहनलाल धोबी पुत्र सूरजमल एवं उसकी पत्नी ललिता वह उसकी एक रिश्तेदार देवश्री पत्नी सुरेश निवासी अहमदाबाद जो कि हनुमानजी के मंदिर के पास बने देवरे पर धूप लगा कर आ रहे थे। पटरी क्रॉस करते हुए सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से ललिता एवं देवश्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं मोहनलाल धोबी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित किया। मृतक मोहनलाल के सिर में गंभीर चोटे आई। वही इसकी पत्नी ललिता एवं रिश्तेदार देवश्री के ट्रेन की टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। जिला चिकित्सालय में भीड़ एकत्रित गई, जिसे हटाने के लिए जाप्ते को खासी मेहनत करनी पड़ी। दोनों मृतक महिलाओं के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है। मृतकों के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular