Monday, April 20, 2026
Homeखबर स्तम्भबागेश्वर धाम पहुंचे संजय दत्त, बालाजी के दर्शन किए

बागेश्वर धाम पहुंचे संजय दत्त, बालाजी के दर्शन किए

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। संजय दत्त ने अपनी टीम के साथ बागेश्वर धाम के बालाजी महाराज के दर्शन किए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इससे जुड़े वीडियो को बागेश्वर धाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

संजय दत्त कल 15 जून को शाम 4 बजे मुंबई से बागेश्वर धाम के लिए निकले थे। वे शाम 6 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद संजय दत्त बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए और सबसे पहले बालाजी महाराज के दर्शन किए। फिर परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। एक्टर ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद लिया।

मीडिया से बात करते हुए संजय दत्त ने कहा, ”यह देश और दुनियाभर के लोगों के लिए बड़ी आस्था का केंद्र है। मैं यहां भक्तों की आस्था से अभिभूत हूं। महाराज से मिलकर मुझे लगा कि मैं उन्हें कई वर्षों से जानता हूं। उनके साथ बिताया गया समय मेरे जीवन के सबसे अच्छे पलों में से एक है। मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा। यह एक अद्भुत जगह है। बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा यहीं बनी रहती है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular