Tuesday, September 29, 2026
Homeखबर स्तम्भऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 14...

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 14 यात्रियों की मौत, 12 घायल

रुद्रप्रयाग, 15 जून (हि.स.)। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से लगभग तीन किमी की दूरी पर रैंतोली के निकट यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रेवलर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित कुल 26 लोग सवार थे। घटना में 14 लोगों की मौत जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को हेलीकॉप्टर की मदद ऋषिकेश एम्स भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल और कोटेश्वर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुरुग्राम से तुंगनाथ-चोपता 26 लोगों को लेकर जा रहा एक टेम्पो ट्रेवलर वाहन शनिवार को प्रातः 11 बजे के करीब रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन हाईवे से करीब दो सौ मीटर गहरी खायी में जा गिरा, जिसके चलते दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमे मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने सबसे पहले घायल मरीजों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना में सात गंभीर घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया जबकि नौ घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। एयरलिफ्ट किये गये सात घायलों में दो लोगों की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular