Monday, January 26, 2026
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रपति भवन में पहली बार मनाया गया ओडिशा का कृषि आधारित त्योहार...

राष्ट्रपति भवन में पहली बार मनाया गया ओडिशा का कृषि आधारित त्योहार रज पर्व

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में रज पर्व समारोह में भाग लिया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी देखा, जिसमें रज गीत और मयूरभंज छऊ नृत्य, संबलपुरी नृत्य और कर्मा नृत्य जैसे नृत्य प्रदर्शन शामिल थे।

समारोह के हिस्से के रूप में, फूलों से सजे झूले लगाए गए थे। फूलों और आम के पत्तों से सजे झूले इस त्योहार का मुख्य आकर्षण हैं। मेहंदी कलाकारों को आमंत्रित किया गया था और प्रतिभागियों के लिए शरबत और पान के अलावा विभिन्न प्रकार के ओड़िया व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।

यह पहला अवसर है जब ओडिशा का कृषि आधारित त्योहार रज पर्व राष्ट्रपति भवन में मनाया गया। इस समारोह ने प्रतिभागियों को ओड़िया संस्कृति और जीवन शैली की एक अनूठी झलक प्रदान की।

RELATED ARTICLES

Most Popular