Tuesday, May 19, 2026
Homeखबर स्तम्भआजसू केंद्रीय समिति की बैठक रांची में 16 जून को

आजसू केंद्रीय समिति की बैठक रांची में 16 जून को

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 16 जून को रांची में केंद्रीय समिति की बैठक होगी। बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं सचिव, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, प्रमुख एवं उपप्रमुख, महानगर अध्यक्ष एवं सचिव भाग लेंगे।

इनके अलावा सभी अनुषांगिक इकाइयों (अखिल झारखंड महिला संघ, अखिल झारखंड छात्र संघ, युवा आजसू, आजसू बुद्धिजीवी मंच, अखिल झारखंड श्रमिक संघ, अखिल झारखंड किसान संघ, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ, अखिल झारखंड उद्योग एवं व्यापार संघ, अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा, अखिल झारखंड अल्पसंख्यक महासभा, अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा, अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा एवं आजसू पार्टी कला-संस्कृति प्रकोष्ट) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular