Homeखबर स्तम्भहजारीबाग- भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवार जनों के कल्याणार्थ मिलन समारोह का आयोजनन
हजारीबाग- भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवार जनों के कल्याणार्थ मिलन समारोह का आयोजनन
हजारीबाग- सिख रेजीमेंट रामगढ़ और जिला सैनिक कल्याण हजारीबाग कार्यालय के द्वारा भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवार जनों के कल्याणार्थ मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। ये मिलन कार्यक्रम दिनांक 15 जून 2024 को प्रातः 8:30 से हजारीबाग कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जा रहा है।
मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य
इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवार जनों के समस्याओं का त्वरित निपटारण करना होगा। सिख रेजीमेंट रामगढ़ के रिकॉर्ड सेंटर के अधिकारी एवं कर्मचारी समस्याओं को सुनने के उपरांत उनके त्वरित निपटारण हेतु प्रयत्न करेंगे। जिन समस्याओं का निपटारण ना हो सकेगा, उन्हें रिकॉर्ड की टीम विधिवत दर्ज कर अपने ऑफिस से समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस समारोह में सीजीडीए, रांची की टीम भी उपस्थित होगी, जिसका उद्देश्य स्पर्श एवं पेंशन संबंधित समस्याओं का निपटारण एवं उचित समाधान प्रस्तुत करना होगा।
इस मिलन समारोह में देश के सभी रिकॉर्ड ऑफिसों से संबंधित समस्याओं को सुना-समझा जाएगा एवं उनका उचित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। सिख रेजीमेंट, रामगढ़ के रिकॉर्ड ऑफिस की टीम भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवार जनों के तरफ से उनकी समस्याओं को बाकी रिकॉर्ड ऑफिसों के साथ हस्तक्षेप कर समाधान करने का कार्य भी करेंगी।
बैंक के विभिन्न बेनिफिट्स के बारे में अवगत कराया जाएगा
इस मिलन समारोह में आईसीआईसीआई बैंक, हजारीबाग के द्वारा डिफेंस सर्विस पैकेज पेंशन अकाउंट के विभिन्न बेनिफिट्स के बारे में अवगत कराया जाएगा। ज्ञाक हो कि किसी भी बैंक के डिफेंस सर्विस पैकेज के अंतर्गत पेंशन एवं सैलरी एकाउंट्स के बेनिफिट्स काफी आकर्षक एवं उपयोगी होते हैं, जिनकी जानकारी भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवार जनों के बीच काफी सीमित है। आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा इस विषय पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वेल्थ मैनेजमेंट पर भी चर्चा की जाएगी। इस मिलन समारोह के दौरान सिख रेजीमेंट, रामगढ़ के रिकॉर्ड ऑफिस के सीआरओ भी उपस्थित होंगे।

विंग कमांडर राजेश कुमार गुप्ता ने कहा
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, हजारीबाग के विंग कमांडर राजेश कुमार गुप्ता ने कहा क्षेत्र के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवारजनों से मेरा अनुरोध है कि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर चर्चा का लाभ उठाएं एवं अपनी समस्याओं के सार्थक निष्पादन हेतु सहयोग करें। हजारीबाग, चतरा एवं कोडरमा के भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवार जनों से मेरा विशेष अनुरोध होगा।