Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भकोडरमा घाटी में ऐश लदा कंटेनर पलटा, दो घायल

कोडरमा घाटी में ऐश लदा कंटेनर पलटा, दो घायल

कोडरमा : घाटी में शुक्रवार की सुबह आठ बजे ऐश लोड कंटेनर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचा।

घायलों की पहचान कोडरमा के नावाडीह निवासी मोहम्मद आफताब अंसारी (27) एवं मो. आबीर अंसारी (19) के रूप में हुई है। घायलों में एक कंटेनर वाहन का चालक है जबकि एक उपचालक है। घायलों ने कहा कि कोडरमा के बांझेडीह से फ्लाई ऐश लोड करके कंटेनर से बिहार के पटना जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसकी सूचना देने के बाद क्रेन की मदद से चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान रांची पटना रोड लगभग एक घंटा तक जाम रहा। घायल चालक को बाहर निकाल कर पीसीआर की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं क्रेन से गाड़ी को साइड कराकर परिचालन शुरू कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular