Tuesday, March 24, 2026
Homeझारखंडजिला सैनिक कल्याण कार्यालय और अरोग्यम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से ब्लड...

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और अरोग्यम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, रक्त संबंधी मुफ्त जांच की व्यवस्था

हजारीबाग- जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और अरोग्यम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन दिनांक 15 जून 2024 को प्रातः 9:00 बजे से सैनिक कल्याण कार्यालय हजारीबाग के प्रांगण में होगा। साथ ही इस कैंप में ब्लड डोनेशन के अलावा रक्त संबंधी निम्नलिखित जांचों की मुफ्त जांच की व्यवस्था की गई है : –

Hiv 1.2 (Profile)

HCV

HBSAG

VDRL

Maleria

RPR

BP

Hemoglobin

Blood Group

 कैंप में रक्तदान करने वालों के लिए फ्रूट जूस, मोमेंटो एवं झारखंड सरकार के द्वारा प्रदत्त सर्टिफिकेट वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

इस महादान में भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवार जन कार्यालय में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान-महादान करेंगे। साथ ही कोई भी व्यक्ति जो रक्तदान के लिए इच्छुक हो, वह भी कार्यालय कैंप में रक्तदान के लिए जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular