झारखंड से नव नियुक्त महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शपथ ग्रहण के बाद पहली बार रांची पहुंचे। इस अवसर पर शुक्रवार को रांची में भव्य स्वागत का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद मौजूद रहे। बाबूलाल मरांडी ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई दिया।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री और पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेवारी दी है। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार झारखंड और रांची पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आबादी और बच्चों के पर्ती उन्हें बड़ी जिम्मेवारी उन्हें मिली है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में ट्रैफिकिंग और कुपोषण जैसी कई चुनौतियां का हल आने वाले दिनों में उन्हें करना है।
संजय सेठ ने कहा
स्वागत समारोह पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके तीसरी बार उन्हें देश की कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजना ने देश में बड़ा बदलाव लाया है। इस मौके पर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए संजय सेठ ने कहा की झारखंड में वादा खिलाफी करने वाली सरकार चल रही है।आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।