Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भआगामी 14 से 17 जून को राजधानी रांची के सरला बिरला स्कूल...

आगामी 14 से 17 जून को राजधानी रांची के सरला बिरला स्कूल में शैक्षिक कार्यशाला

राजधानी रांची के सरला बिरला स्कूल में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की चार दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला अभ्यास वर्ग का आयोजन आगामी 14 से 17 जून तक होना है | इस राष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी सरला बिरला स्कूल में संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से दी गई |

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सहसंयोजक ने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से बताया कि न्यास की प्रतिवर्ष होने वाली यह राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला इस वर्ष सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित हो रही है | जिसमें देश भर के 350 से अधिक शिक्षाविद एवं न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे | प्रतिवर्ष होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में न्यास के 11 विषय तीन आयाम एवं तीन कार्य विभाग से संबंधित देश के विभिन्न प्रांतो में हुए कार्यक्रमों कार्यशालाओं अभ्यास वर्गों आदि का प्रांत संयोजकों के द्वारा प्रतिवेदन रखा जाएगा |

RELATED ARTICLES

Most Popular