Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भराजधानी रांची में दिनदहाड़े एक जेवर दुकान को अपराधियों ने लूट लिया

राजधानी रांची में दिनदहाड़े एक जेवर दुकान को अपराधियों ने लूट लिया

राजधानी रांची में दिनदहाड़े एक जेवर दुकान को अपराधियों ने लूट लिया। पंडरा ओपी क्षेत्र के बाजरा में एक बाइक पर आये तीन अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए इस कांड को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है| पुलिस अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी गयी है|

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी अचानक पंचवटी ज्वेलर्स पहुंचे और दुकानदार को अपने कब्जे में लेकर लाखों के गहने लूट कर फरार हो गये। तीनों अपराधी हथियार से लैस थे। अपराधियों ने दुकान के मालिक को अपने कब्जे में लिया और दुकान में जो भी गहने नजर आये उसे लूट कर फरार हो गये। आभूषण दुकानदार के अनुसार लाखों के गहनों की लूट हुई है, स्टॉक मिलाने के बाद ही कितना जेवर अपराधी ले गये यह पता चल पाएगा। पंडरा ओपी प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि वह गवाही देने के लिए राजधानी से बाहर आए हुए हैं, लूट की सूचना मिली है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है| इधर, लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है| पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है| दुकानदार ने बताया कि तीनों अपराधी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हुए हैं|

RELATED ARTICLES

Most Popular