आम आदमी पार्टी अपना विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी बिहार में अगामी विधानसभा लड़ने की तैयारी में है। आप के सांसद संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में आप पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में दिए जा रहे गुड गवर्नेंस का लाभ बिहार को भी मिल सके। संजय सिंह ने ये भी कहा कि बिहार में हमारा चुनाव लड़ना तय है मगर हम कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगे ये कहना तय नहीं है ये बाद में तय किया जाएगा। अब तक यह स्पष्ट है कि हमलोग बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
दिल्ली और पंजाब में जिस तरह से केजरीवाल ने जीत दर्ज किया है अगर बिहार में वो खड़े होते है तो उनका सीधा मुकाबला एनडीए से होगा। ऐसे में आप एक तरफा जीत हासिल करेगी या मुंह की खायेगी ये तो वक्त बताएगा। लेकिन बिहार में वह नीतीश कुमार के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
