Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भउसरी नदी पर बने नवनिर्मित पुल का हुआ उद्घाटन

उसरी नदी पर बने नवनिर्मित पुल का हुआ उद्घाटन

गिरिडीह  : गिरिडीह से देवघर जोड़ने वाली मुख्य सड़क सिहोडीह पावर हाउस के समीप उसरी नदी पर पुराना पुल को तोड़कर बने नए पुल का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू के हाथों फीता काट कर किया गया। उद्घाटन के बाद विधायक ने लोगों को संबोधित किया.

उद्घाटन के पूर्व गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ काफी संख्या में लोग नवनिर्मित पुल पर पहुंचे। यहां ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ पुल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान विधायक श्री सोनू ने बताया गया कि इस नवनिर्मित पुल का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम से होगा।

इधर पुल के उद्घाटन से शहरवासियों समेत आस पास के इलाके के लोगों में खुशी की लहर है। पुल के उद्घाटन से शहर के बाहर पुल के दूसरी छोर पर बसे गांव के लोगों को शहर आने में अब काफी सहूलत मिलेगी। बता दें की कई वर्षों से यह पूल क्षतिग्रस्त था उसके बाद पुराना पुल को तोड़कर लगभग 6 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पुल बनकर तैयार हुआ और लोगों की परेशानी दूर हुई। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा नेता लक्ष्मण स्वर्णकार ,वार्ड नंबर 11 के पूर्व पार्षद अशोक राम ,वार्ड नंबर 12 के पूर्व पार्षद अजय रजक ,झामुमो नेता लखन राम, मदन राम ,प्रकाश राम ,अजय यादव ,विजय सिंह ,रॉकी सिंह ,अभय सिंह ,शाहनवाज अंसारी ,प्रमिला मेहरा समेत कई गण्यमान लोग मौजूद थे ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular