Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भनरेन्द्र मोदी 'सही समय पर सही नेता' हैं देश के : चंद्रबाबू...

नरेन्द्र मोदी ‘सही समय पर सही नेता’ हैं देश के : चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली : तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी ) नेता चंद्रबाबू नायडु ने संसदीय दल के नेता के तौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का गर्मजोशी से अनुमोदन किया। आज (शुक्रवार) को संसद भवन की पुरानी इमारत के संविधान सदन में अपने अभिभाषण के दौरान चंद्रबाबू नायडु ने कहा कि जिस दृष्टिकोण और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन वर्षों में काम किया है उसके मुताबिक वे देश के लिए ‘सही समय पर सही नेता’ नेता हैं।

लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में संसदीय दल की बैठक हुई और इसमें सभी ने नरेन्द्र मोदी के नाम पर मुहर लगाई। इस बीच टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का अनुमाेदन करते हुए उन्हें पूरा समर्थन की बात कही। उन्होंने मोदी सरकार के बीते 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए बड़ा दावा किया। चंद्रबाबू नायडु ने कहा कि देश दुनिया में तीसरी बड़ी इकॉनामी बननेवाला है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular