रांची : देश की महत्वपूर्ण परीक्षा एजेंसी एन.टी. ए.द्वारा आयोजित नीट 2024 की प्रतिष्ठित परीक्षा में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एमके डी.ए.वी. के पांच छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता समेत पूरे पलामू को गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा में चिकित्सक बनने का सपना सजोये लाखों छात्र बैठते हैं,जिसमें से एक विद्यालय से पांच छात्रों का चयन हुआ है.
इस विद्यालय के छात्र अभय कुमार यादव सुपुत्र संतोष यादव ने 673 अंक 99.45 परसेंटाइल, शिवानी गिरी पुत्री श्री सुनील गिरी 579 अंक 95.46 परसेंटाइल,मुस्कान पुत्री संजय कुमार अग्रवाल ने 563 अंक 94.62 परसेंटाइल, अभिषेक रंजन पुत्र श्री निरंजन कुमार ने 553 अंक 94.02 परसेंटाइल तथा सागर कुमार पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता ने 545 अंक तथा 90.59 परसेंटाइल प्राप्त किया। इन सभी छात्रों को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर मिलेगा,जो एक सफल चिकित्सक बनकर देश के लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे सकेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल्स क्षेत्र आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉक्टर जी. एन.खान ने बताया कि आज छात्रों की शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार फूलें नहीं समा रहा है। हमारे बच्चे अपने परिश्रम और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण यह सफलता प्राप्त किए हैं। विद्यालय प्रबंधन इस हेतु प्रतिबद्ध है कि आगामी वर्ष में हमारे और अधिक बच्चे इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इस हेतु सत्र के प्रारंभ से ही बायोलॉजी के साथ-साथ मैथ्स की भी अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएगी, जिससे नीट के साथ-साथ जे.इ.इ. मैंस एवं एडवांस में छात्र अधिक संख्या में सफलता प्राप्त कर सके। प्राचार्य महोदय ने सभी छात्रों को, उनके माता-पिता को बधाई देते हुए शुभकामना भी दी तथा विद्यालय के परिश्रमी शिक्षकों को भी धन्यवाद कहा।
