रांची : झारखंड से इस बार संसद में छह नए चेहरे दिखेंगे। इसमें वर्तमान के चार विधायक सहित एक पूर्व विधायक शामिल हैं। नए चेहरे के रूप में चतरा से जीत हासिल करने वाले भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह होंगे। इसमें भाजपा के दो और झामुमो के दो विधायक शामिल हैं।
एक कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। कालीचरण सिंह पहली बार संसद पहुंचेंगे। हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल और धनबाद से भाजपा उम्मीदवार ढुल्लू महतो ने जीत हासिल की है। झामुमो से जोबा मांझी और नलिन सोरेन से जीत हासिल की। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने लोहरदगा से जीत हासिल की है।
