रांची : रांची पुलिस ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं को बरियातू थाना के बाली रिसोर्ट हिल व्यू रोड से गिरफ्तार किया. सभी की उम्र 20-24 वर्ष के बीच बताया जा है. पकड़ी गयी बांग्लादेशी महिलाओं का नाम और पता पूछने पर फर्जी तरीके से भारत में बनाये गये आधार कार्ड दिखाया.
जिनमें इनका नाम पायल दास, अनिका दत्ता और खुशी लिखा गया है. लेकिन इसकी जांच करने पर पता चला कि इन सभी का निम्पी बरुआ उर्फ पायल दास 2. सरमीन अख्तर उर्फ अनिता दत्ता 3. निपा अख्तर उर्फ खुशी जो अपना नाम बदलकर भारत में रह रही हैं. इनके पास से कुल चार मोबाइल और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है. इसके अलावा तीन अन्य बांग्लादेशी महिला फरार हैं. उसका नाम प्रवीन, झुमा और हासी अख्तर है.
सभी का नाम पता पूछने पर पता चला कि इनमें से तीनों महिलाएं बांग्लादेश की रहने वाली हैं. जिन्होनें अवैध तरीके से रात के अंधेरे में तार काट कर बार्डर क्रॉस किया. इन तीनों ने बताया कि इनके साथ तीन और लड़कियां बांग्लादेश से आयी थी, जो रांची में ही मनीषा रॉय के साथ कहीं छिपी हुई है.
