Wednesday, July 22, 2026
Homeखबर स्तम्भरायबरेली से राहुल गांधी ने बनाई डेढ़ लाख की बढ़त, भाजपा खेमे...

रायबरेली से राहुल गांधी ने बनाई डेढ़ लाख की बढ़त, भाजपा खेमे में मायूसी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट लोकसभा सीटों में शुमार रायबरेली सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी से भारी मतों के अंतर से पीछे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की डेढ़ लाख मतों की बढ़त बनाए जाने से कांग्रेसी खेमे में खुशी की लहर है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी है।

रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उप्र सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया था। इस सीट पर कांग्रेस के अंतिम समय में चुनाव लड़ने और अमेठी के बजाए राहुल गांधी को यहां से चुनाव मैदान में उतराने की निर्णय और रणनीति आज मतगणना में काफी हद तक सही साबित होती दिख रही है। यहां से राहुल ने पोस्टल बैलेट के साथ कई राउंड की मतगणना में लगातार बढ़त बनाई हुई है। हर राउंड में जीत का मार्जन बढ़ता जा रहा है। करीब एक बजे तक डेढ़ लाख मतों की लीड मिलने पर राहुल के खेमे में खुशी की लहर है। वहीं भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह और कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है। हालांकि अभी मतगणना का दौर जारी है लेकिन डेढ़ लाख से अधिक मतों की बढ़त को देखते हुए कांग्रेसी रायबरेली से राहुल गांधी की जीत तय मान कर उत्साहित हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ता मायूस है।

उल्लेखनीय है कि रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत का दावा किया था और राहुल गांधी को डिबेट के लिए आमंत्रण दिया था। उनकी डिबेट करने की बात सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में रही थी। इस सीट पर राहुल के लिए बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सपा के साथ मिलकर चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झाेंक दी थी। हालांकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप के लिए जीत के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular