कोडरमा : जिले में हुए दो सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति गम्भीर है। सोमवार की सुबह डोमचांच थाना क्षेत्र के कोठियाराबर में बोलेरो और सवारी गाड़ी की जोरदार टक्कर में दोनों गाड़ी में सवार 13 लोग घायल हो गए।
घायलों में चंचला देवी (35), बबीता देवी (25), चतुर्भुज स्वर्णकार (72), चिंता देवी (50), मिथिलेश कुमार सोनी (24), रूपाली कुमारी (2), गणेश सिंह (32), फूलदेव कुमार सोनी (23), साबो देवी (30 ), रामदेव सिंह (40), किरण देवी (25), मुन्नी देवी (42), गीता देवी (30) के रूप में हुई है। इनमें चार की स्थिति गम्भीर है, वहीं कुछ लोगों को हल्की-फुलकी चोट लगी है।
