गिरिडीह : हाडी जाति विकास मंच गिरिडीह जिला कमिटी की एक बैठक रविवार को गांडेय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश हाड़ी ने किया। बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षावार चर्चा की गई और समाज के हित को लेकर निर्णय कई लिया गया। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि अगर कोई भी गिरिडीह जिला में शादी का रिश्ता लगता है तो इसकी सूचना जिला कमिटी को जरूरत दे। यदि सूचना नहीं देकर मनमानी का कार्य करते हैं तो भविष्य में उस रिश्ता और परिजनों के साथ कुछ भी घटना घटित होती है तो इसमें कमेटी कुछ भी नहीं करेगी। बैठक के दौरान समाज के लोगों को कहा गया कि रिश्ता लगाते समय इसकी सूचना अवश्य जिला कमेटी को दें ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी होने पर उनकी सहायता किया जा सके। मौके पर जिला कमेटी के कई लोग मौजूद थे।