Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भतुफान में पेड़ से दब कर हुई महिला की मौत

तुफान में पेड़ से दब कर हुई महिला की मौत

लातेहार :मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी पंचायत के बरियातू गांव में शनिवार को एकाएक तूफान आने से बास का पेड़ गिर गया जिससे दब कर सोनी देवी उम्र 23 वर्ष पति विकास सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गई। सोनी देवी नदी से कपड़ा धोकर अपने  घर लौट रही थी | कि एकाएक तूफान आ गया तूफान के कारण घर के बगल में बास का पेड़ के पास खड़ी हो गई | तभी अचानक बास का पेड़ गिर गया | जिससे दब कर मौत हो गई। उसी जगह खड़ा सोनी देवी का ससुर करम सिंह उम्र 55 वर्ष को भी बाया पैर में बास गिरने से काफी चोट आया है।

सोनी देवी का एक  2 वर्ष का पुत्र है वही उसके पति विकास सिंह आंध्र प्रदेश कमाने गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही  पूर्व जिला परिषद सदस्य सह राजद नेता रघुपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना के बारे में प्रशासन को जानकारी दिया।घटना की सूचना पाकर मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने ए एस आई डीएन राय व पुलिस बल के जवान भेजकर शव को अपने कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं राजद नेता रघुपाल सिंह ने कहा कि मनिका अंचल अधिकारी को घटना के बारे में सूचना कर दिया गया है।प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाले सुविधा का मांग करता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular