पलामू : जिले के पाटन थाना क्षेत्र अतंर्गत असनौर के योगेंद्र यादव की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या छह कट्ठा जमीन विवाद में हुई थी। एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए आए योगेंद्र के बड़े भाई महेंद्र ने शनिवार को यह बात कही। वारदात में उनका भतीजा नारद यादव के अलावा गांव के ही दो सगे भाई दिलीप पासवान और मनवीर पासवान के अलावा बिहार के अमित कुमार सहित दो अन्य शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानत-सुखरो नदी के मिलन स्थल दोमुहानी पर शुक्रवार की रात असनौर के योगेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
