Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

झारखंड सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

राजधानी रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा के मुख्य संचेतक डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया। इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से वर्तमान राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने की बात कही। वही वर्तमान के 10 सालों में राष्ट्रीय जन सरोकार के मुद्दों पर केंद्र सरकार के पहल से देश में विकास की गति को नया आयाम मिलने की बात कही।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि झारखंड में लव जिहाद एवं लैंड जिहाद के माध्यम से झारखंड की संस्कृति को बदलने के लिए संगठित रूप से प्रयास किया जा रहा है। वही घुसपैठियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और यह सब झारखंड में इंडि गठबंधन के संरक्षण में हो रहा है वही झारखंड का विकास वर्तमान केंद्र सरकार के सशक्त प्रयास और पहल से लगातार किया गया है। चाहे वह सड़क के क्षेत्र में हो या फिर रेलवे के क्षेत्र में. झारखंड में हम एनडीए गठबंधन भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनाव में गए और जनता के बीच झारखंड के वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को स्पष्ट रूप से दर्शाया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular