Tuesday, February 24, 2026
Homeक्राइमराजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा में मतदान की पूरी तैयारी कर ली...

राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा में मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है- के रवि कुमार

RANCHI- लोकसभा चुनाम के मद्देनजर शुक्रवार को निर्वाचन सदन में झारखंड मुख्य निर्वाचन के रवि कुमार ने प्रेसवार्ता कर चुनाव से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा की एक जून को राज्य के चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा में मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी को डिस्पैच कर दिया गया है। के रवि कुमार ने कहा की मौसम विभाग ने तीनों लोकसभा क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। जिसको लेकर तैयारी की गई है। बंगाल और बिहार के बॉर्डर सील कर दिए गए है।

 सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की देवघर में चुनाव कार्य में लगे एक बस ड्राइवर की मौत हो गई। बोकारो के रहने वाले उक्त ड्राइवर के मृत्यु किस कारण हुई ये साफ नहीं हो सका है। हालांकि चुनाव आयोग के नियम के अनुसार 15 लाख का मुआवजा परिवार को भुगतान की प्रक्रिया की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular