Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भBIG BREAKING - HC ने बिभव कुमार को 14 दिन की ज्यूडिशिल...

BIG BREAKING – HC ने बिभव कुमार को 14 दिन की ज्यूडिशिल कस्टडी में भेजा, स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप

DELHI-  स्वाति मालीवाल मारपीट केस में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 31 मई को अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुबह हुई सुनवाई में कोर्ट ने बिभव की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बिभव कुमार पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मारपीट का आरोप लगाया है।

ग़ौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने 18 मई को अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था। बिभव की गिरफ्तारी इस लिए किया गया क्योंकि AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि 13 मई को जब वो सीएम केजरीवाल से उनके सरकारी आवास पर मिलने गई थीं, तब उनके साथ बिभव कुमार ने मारपीट की थी। स्वाति द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में ये भी कहा गया की बिभव कुमार ने उनकी छाती, पेट और अंदरूनी जगह पर प्रहार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular