Tuesday, February 24, 2026
Homeक्राइमनोएडा सेक्टर 63 स्थित ऑफिस में फटा AC, बिल्डिंग में लगी भीषण...

नोएडा सेक्टर 63 स्थित ऑफिस में फटा AC, बिल्डिंग में लगी भीषण आग

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक ऑफिस में शुक्रवार को एसी में ब्लास्ट हो गया। एसी के फटने से बिल्डिंग में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सी-140 के कॉल सेंटर में लगी है। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये पहली घटना नहीं है जब एसी से आग लगी हो इ 4 दिन पहले यानी 18 जुलाई को नोएडा के सेक्टर चार में एक कंपनी की छत पर स्थित कैफेटेरिया और स्टूडियो में आग लग गई थी। इस आग पर काबू पाने में दमकल के कर्मचारियों को करीब एक घंटे का समय लग गया था।

नोएडा सहित देशभर में एसी से आग लगने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। गर्मी से राहत के लिए घरों व दफ्तरों में एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ रही है। मगर यही एसी घर या दफ्तर में आग लगने का कारण भी बन रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular