Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भबिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान, सड़क पर उतरकर किया विरोध...

बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान, सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन

गिरिडीह : जिले के गावां प्रखंड के माल्डा बाजार में बिजली की कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से गिरिडीह में लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में लगातार बिजली की कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

कई बार बिजली विभाग को शिकायत करने के बावजूद बिजली की कटौती बरकरार है, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular