Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने पुरी में पटाखा विस्फोट में हुई मौंतों पर दु:ख जताया

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने पुरी में पटाखा विस्फोट में हुई मौंतों पर दु:ख जताया

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों में हुए विस्फोट में हुई मौत की घटना पर दुख जताया है।

राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा कि पुरी, ओडिशा में चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट के कारण आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दु:खदाई है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा के पुरी में चंदन यात्रा के दौरान पटाखा विस्फोट की घटना में हुई दु:खद मौत से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular