Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भमंत्री आलमगीर भेजे गये जेल

मंत्री आलमगीर भेजे गये जेल

RANCHI : टेंडर घोटाला से जुड़े मामले में  छापेमारी के दौरान बरामद करीब 38 करोड़ रुपये मामले में मंत्री आलमगीर आलम की 14 दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई. ईडी ने और पूछताछ की आवश्यकता नहीं बताते हुए जेल भेजने का आग्रह किया.

इसके बाद आलमगीर आलम को जेल भेज दिया गया. इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में ईडी ने आलमगीर आलम को 15 मई को गिरफ्तार किया था. मामले में आलमगीर के अलावा उनके पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम की भी गिरफ्तारी 6 मई को हो चुकी है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular